||Delhi||Nancy Kaushik||हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश सिविल एविएशन को इंडस्ट्री के रूप में स्थापित करने का कार्य कर रहा है। इसके तहत हरियाणा के करनाल, पिंजौर, भिवानी व महेंद्रगढ़ हवाई पट्टियों पर 350 के लगभग पायलेटों को फ्लाईंग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें 120 प्रशिक्षुओं को एफएसटीसी व बाकी को हिफा द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह बात उन्होंने भिवानी हवाई पट्टी के विस्तार कार्यो का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में हिसार हवाई अड्डे पर भी फलाईंग ट्रेनिंग कार्य शुरू किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने भिवानी के गुजरानी में लगभग 180 एकड़ में स्थित हवाई पट्टी पर बन रहे दूसरे ट्रैक का निरीक्षण किया तथा यहां पर एटीसी टॉवर व फायर स्टेशन बनाने पर अंतिम मोहर लगाई। उन्होंने कहा कि अगले 15 दिनों में टैंडर होकर यहां पर एटीसी टॉवर व फायर स्टेशन बनना शुरू हो जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हिसार हवाई अड्डे पर एक समय में दो जहाजों के एक समय में उड़ान भरने की व्यवस्था है। भविष्य में बढ़ते हुए एविएशन आवागमन को देखते हुए हिसार हवाई अड्डे के मॉडल को अंतिम रूप दिया जा चुका है। भविष्य में इस मॉडल पर 21 लाख हवाई यात्री प्रति वर्ष के हिसाब से तैयार किया गया है। इसकी टैंडर प्रक्रिया के बाद अगले दो वर्षो में हिसार हवाई अड्डे का यह यात्री टर्मिनल बनकर तैयार हो जाएगा। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के जो युवा पायलेट बनने का प्रशिक्षण लेना चाहते है, उन पर आर्थिक बोझ ना पड़े, इसीलिए मैडिकल छात्रों की बांड पॉलिसी की तर्ज पर एविएशन की बॉड पॉलिसी भी राज्य सरकार बनाने जा रही है।
पत्रकारों द्वारा दो हजार रूपये के नोट को वापिस लिए जाने के प्रश्र पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने माना है कि 1200 से 1400 करोड़ रूपये दो हजार के नकली नोट हमारी अर्थव्यवस्था में थे, यह एक गंभीर विषय था। इसी को देखते हुए आरबीआई ने दो हजार के नोट को वापिस लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आरबीआई के इस निर्णय से आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। नोट बदलवाने के लिए पर्याप्त समय दिया गया है। घबराने की जरूरत उनको है, जिनके पास दो हजार के अधिक नोट है। वही दिल्ली में बैठे पहलवानों व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण द्वारा नारको टैस्ट दिए जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जब दोनों ही पक्ष तैयार है तो नारको टैस्ट करवान लेना चाहिए। हालंाकि उन्होंने कहा कि नारको टैस्ट की अथेंटिसिटी अपने आप में बड़ा विषय है। इस मामले में जो दोषी है, उसे सजा मिलनी चाहिए।